Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान

बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा

 

बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के निर्देशानुसार दामिन जनता +2उच्च विद्यालय बरहेट में सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना , डायन प्रथा, डिजिटल साक्षरता, बाल संरक्षण,पोस्को एक्ट, गुड टच,बैड टच, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह मुक्त भारत एवं सखी वन स्टॉप सेंटर से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता, बाल विवाह की रोकथाम तथा महिलाओं के विरुद्ध हिंसा की स्थिति में सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही प्रायोजन योजना, आफ्टर केयर, फोस्टर केयर एवं 1098 और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।विद्यालय में किशोरियों से एक पेड़ बेटी के नाम लगवाया गया साथ ही किशोरियों को सेनेटरी पैड वितरण किया गया।


कार्यक्रम को संचालित कर बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी, गैर संस्थागत देख रेख से चंदा कुमारी ने किशोरियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया। ।

मौके पर परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्प लाइन मोo इकबाल,बाल संरक्षण इकाई साहेबगंज के समाजिक कार्यकर्ता मीना कुमारी, मंथन संस्था के समाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार साह विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य, शिक्षकगण तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!