टॉप न्यूज़
-
नगर पंचायत बोर्ड बैठक में शहर के प्रमुख मुद्दे उठाए, श्मशान घाट से लेकर छठ घाट तक व्यवस्था सुधारने की मांग राजमहल। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू ने शहर से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी। उन्होंने श्मशान घाट में मूलभूत सुविधाओं, आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा को देखते हुए पूजा पंडालों और गंगा घाटों की साफ-सफाई एवं मरम्मती तथा नगर पंचायत कर्मियों एवं सफाई कर्मियों के वेतन भुगतान का मुद्दा भी उठाया। बैठक में उन्होंने मधुसूदन कॉलोनी स्थित श्मशान घाट में पर्याप्त रोशनी, पेयजल और आने वाले लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की। इसके अलावा नगर पंचायत के सभी वाहनों के परिवहन संबंधी कागजात दुरुस्त कराने तथा जर्जर वाहनों की मरम्मती कराने पर जोर दिया। उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय के माध्यम से डीटीओ साहिबगंज एवं आरटीओ दुमका से पत्राचार कर राजमहल परमिट से संचालित बसों की जानकारी लेने की मांग रखी, ताकि भविष्य में इन बसों का परिचालन राजमहल अंतरराज्यीय बस अड्डे से कराया जा सके। बैठक में नमामि गंगे घाट सहित अन्य सभी घाटों पर पर्याप्त रोशनी एवं पेयजल की व्यवस्था कराने की बात भी रखी गई। आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा को देखते हुए नगर पंचायत के कर्मचारियों, सफाई कर्मियों तथा आकांक्षा इंटरप्राइजेज के सफाई कर्मियों के वेतन भुगतान की दिशा में आवश्यक पहल करने की मांग की गई। उन्होंने दुर्गा पूजा एवं छठ पूजा के मद्देनजर सभी पूजा पंडालों के आसपास विशेष साफ-सफाई कराने, गंगा के जलस्तर को ध्यान में रखते हुए छठ घाटों की सफाई एवं मरम्मती कराने तथा पानी में बैरिकेडिंग की व्यवस्था कम से कम दो दिन पूर्व सुनिश्चित करने की मांग रखी। इसके अलावा सिंघी दलान भवन का रंग-रोगन, साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कराने का मुद्दा भी बोर्ड बैठक में प्रमुखता से उठाया गया। नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा कि आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए शहर में साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल एवं घाटों की व्यवस्था समय रहते दुरुस्त किया जाना जरूरी है।
नगर पंचायत बोर्ड बैठक में शहर के प्रमुख मुद्दे उठाए, श्मशान घाट से लेकर छठ घाट तक व्यवस्था सुधारने की…
Read More » -
गुनिहारी पंचायत में मतदाता डिजिटलाइजेशन विशेष कैंप आयोजित, ग्रामीणों को दी गई जरूरी जानकारी
गुनिहारी पंचायत में मतदाता डिजिटलाइजेशन विशेष कैंप आयोजित, ग्रामीणों को दी गई जरूरी जानकारी रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा गुनिहारी।…
Read More » -
राधानगर में चचेरे भाई ने की हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
राधानगर में चचेरे भाई ने की हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार हत्या में प्रयुक्त चाकू और घटनास्थल से चप्पल…
Read More » -
मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी
मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी मोहनपुर चौक के समीप फोरलेन सड़क पर…
Read More » -
सकरीगली–महाराजपुर के बीच रेल परिचालन बहाली को लेकर युद्धस्तर पर जारी है कार्य*
सकरीगली–महाराजपुर के बीच रेल परिचालन बहाली को लेकर युद्धस्तर पर जारी है कार्य* अपर समाहर्ता…
Read More » -
तालझारी प्रखंड की तीन पंचायतों में दो दिवसीय फसल सुरक्षा कार्यक्रम का सफल समापन
तालझारी प्रखंड की तीन पंचायतों में दो दिवसीय फसल सुरक्षा कार्यक्रम का सफल समापन रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा …
Read More » -
गांधी जयंती पर राजमहल के गांधी चौक में बापू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
गांधी जयंती पर राजमहल के गांधी चौक में बापू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने…
Read More » -
सकरिगली–महाराजपुर के बीच तटबंध पुनर्बहाली कार्य युद्धस्तर पर जारी, डीआरएम ने किया निरीक्षण
सकरिगली–महाराजपुर के बीच तटबंध पुनर्बहाली कार्य युद्धस्तर पर जारी, डीआरएम ने किया निरीक्षण रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा साहिबगंज। पूर्व…
Read More » -
स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बावजूद 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की मांगें लंबित
स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बावजूद 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की मांगें लंबित 06 अक्टूबर से राज्यभर में पुनः चरणबद्ध आंदोलन…
Read More » -
मंगलहाट पहुंचे बाबूलाल मरांडी, जिप सदस्य ने किया स्वागत
मंगलहाट पहुंचे बाबूलाल मरांडी, जिप सदस्य ने किया स्वागत कन्हैयास्थान इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना कर गंगा दर्शन किया, संगठन मजबूती…
Read More »