IndiaUncategorizedक्राइमटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

मोहनपुर चौक के समीप फोरलेन सड़क पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

 

मोहनपुर चौक के समीप फोरलेन सड़क पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

राधानगर/साहिबगंज। साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में रविवार की अहले सुबह सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आने से इलाके में दहशत का माहौल है। मोहनपुर चौक के समीप फोरलेन सड़क पर अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी गौर चंद्र बागती के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार गौर चंद्र बागती प्रतिदिन की तरह रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए अपने घर से निकले थे। इसी दौरान मोहनपुर चौक के समीप फोरलेन सड़क पर अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद सड़क पर शव मिलने की सूचना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक गंगा प्रसाद यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल की घेराबंदी कर आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई।

 

इसके बाद राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी और राजमहल पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आसपास के इलाकों में संभावित साक्ष्यों की तलाश की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास आने-जाने वाले रास्तों और संदिग्ध स्थानों की भी जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मृतक की किसी से पुरानी दुश्मनी या विवाद तो नहीं था। साथ ही घटना के समय मौके पर मौजूद संभावित प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।

 

एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की गहन छानबीन में जुटी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ-साथ अपराधियों की पहचान और उनके संभावित ठिकानों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस जघन्य हत्या को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है।

 

पुलिस का कहना है कि मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!