IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

गांधी जयंती पर राजमहल के गांधी चौक में बापू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

गांधीजी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

गांधी जयंती पर राजमहल के गांधी चौक में बापू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

 

जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, गांधीजी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

राजमहल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को राजमहल शहर के गांधी चौक स्थित बापू की प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के विचारों, सिद्धांतों और उनके बताए सत्य एवं अहिंसा के मार्ग को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सदानंद महतो, अंचलाधिकारी (सीओ) मो. युसूफ, विधायक प्रतिनिधि सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख एवं कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

इसके अलावा वार्ड पार्षद राजकुमार मंडल, अनिता बसाक, उज्जवल हलदार, बरकत शेख, अमीर मंडल, पार्षद प्रतिनिधि अजय चौधरी एवं मो. अयुब सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक एकता के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!