IndiaUncategorizedक्राइमटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

राधानगर में चचेरे भाई ने की हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

हत्या में प्रयुक्त चाकू और घटनास्थल से चप्पल बरामद, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

  • राधानगर में चचेरे भाई ने की हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

हत्या में प्रयुक्त चाकू और घटनास्थल से चप्पल बरामद, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

*साहिबगंज/राधानगर।* राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के समीप एनएच सड़क पर मोहनपुर शिवालय गांव के पास हुई हत्या की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई *बहादुर बागती (44 वर्ष)* को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 04:45 बजे राधानगर थाना को सूचना मिली थी कि मोहनपुर चौक के पास एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या की गई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, साहिबगंज के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजमहल विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

विशेष टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के चचेरे भाई बहादुर बागती, पिता- स्व. सुकूल बागती, सा०- मोहनपुर, थाना- राधानगर को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि आपसी रंजिश के कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। साथ ही घटनास्थल से एक चप्पल भी जब्त की गई है। इस संबंध में राधानगर थाना कांड सं०- 353/26, धारा 103(1) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 05.10.2026 को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

छापामारी दल में एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, पु०नि० राजीव रंजन, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, थाना प्रभारी गंगा नदी अरुण कुमार सिंह सशस्त्र बल और साइबर सेल के जवान शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!