-
India
बरहरवा में मोबाइल छिनतई मामले का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का OPPO मोबाइल बरामद
बरहरवा में मोबाइल छिनतई मामले का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का OPPO मोबाइल बरामद रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा बरहरवा। ट्रेन…
Read More » -
India
तालझारी में VB-G RAM G के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला आयोजित
तालझारी में VB-G RAM G के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला आयोजित रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 125…
Read More » -
Uncategorized
तालझारी प्रखंड में VB-G RAM G के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिव, रोजगार सेवकों एवं तकनीकी कर्मियों को योजना के प्रावधानों और क्रियान्वयन की दी गई विस्तृत जानकारी तालझारी। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को सुदृढ़ करने, टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण करने तथा विकास योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रखंड कार्यालय, तालझारी के सभागार में VB-G RAM G के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी, तालझारी ने की। प्रशिक्षण में प्रखंड की सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक एवं कनीय अभियंताओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को VB-G RAM G की पृष्ठभूमि, प्रावधानों, संस्थागत ढांचे तथा पंचायत स्तर पर योजनाओं के व्यावहारिक एवं प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। नए प्रावधानों के तहत 125 दिनों के रोजगार की गारंटी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान योजना के उद्देश्यों एवं नए प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए प्रावधानों के तहत श्रमिकों को एक वर्ष में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी प्रदान की गई है। पंचायत स्तर पर योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए ग्राम सभा की भूमिका, योजना चयन की प्रक्रिया, अभिलेखों के संधारण, पारदर्शिता एवं जवाबदेही जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा की गई। चार प्रमुख श्रेणियों में 58 प्रकार की योजनाओं पर होगा काम कार्यशाला में बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों की स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का चयन किया जाएगा। इसके तहत जल सुरक्षा, ग्रामीण संरचना, आजीविका संरचना एवं आपदा प्रबंधन की चार प्रमुख श्रेणियों में कुल 58 प्रकार की योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। इन योजनाओं का चयन ग्राम सभा के माध्यम से स्थानीय जरूरतों एवं प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाएगा। वहीं, युक्तधारा के माध्यम से योजनाओं की बेहतर प्लानिंग एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण में SNA स्पर्श सहित योजना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। 17 से 20 अगस्त तक पंचायतों में होगा जागरूकता कार्यक्रम प्रशिक्षण के अगले चरण में 17 से 20 अगस्त 2026 तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में मेट, वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों को VB-G RAM G के प्रावधानों, रोजगार के अवसरों, योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन तथा ग्रामीण विकास में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने योजना के प्रावधानों को गांव-गांव तक पहुंचाने और ग्राम सभा की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई। प्रशासन का उद्देश्य है कि VB-G RAM G के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को रोजगार की सुनिश्चितता के साथ-साथ जल सुरक्षा, आजीविका, ग्रामीण संरचना एवं आपदा प्रबंधन से जुड़ी टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण हो, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती मिल सके। कार्यक्रम में मो. यूसुफ, गगन बाबू (बीपीओ), सहायक अभियंता विकास कुमार, कनीय अभियंता मो. एहसानुल जमील, दीपनारायण मंडल, भैया बेसरा सहित सभी मुखिया, पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
तालझारी प्रखंड में VB-G RAM G के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला आयोजित रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा …
Read More » -
India
VB-GRAM-G सहित विभिन्न योजनाओं पर पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित
VB-GRAM-G सहित विभिन्न योजनाओं पर पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा राजमहल। पंचायत स्तर पर…
Read More » -
India
स्वतंत्रता दिवस से पहले सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न
स्वतंत्रता दिवस से पहले सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा डीसी और एसपी ने…
Read More » -
India
15वें वित्त आयोग की योजनाओं की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा
15वें वित्त आयोग की योजनाओं की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा साहिबगंज।…
Read More » -
India
सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी गई
सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी गई रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा परियोजना निदेशक ITDA ने…
Read More » -
India
किसानों को महंगे दाम पर खाद बेचने का आरोप, निसात आलम ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की
किसानों को महंगे दाम पर खाद बेचने का आरोप, निसात आलम ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की रिपोर्टर – उज्जवल…
Read More » -
India
विधानसभा परिसर में वन महोत्सव का आयोजन, सीएम हेमंत सोरेन के साथ विधायक एमटी राजा ने किया पौधरोपण
विधानसभा परिसर में वन महोत्सव का आयोजन, सीएम हेमंत सोरेन के साथ विधायक एमटी राजा ने किया पौधरोपण रिपोर्टर…
Read More » -
India
बाढ़ प्रभावित साहिबगंज के लिए विधायक एमटी राजा ने मांगी तत्काल राहत राशि
बाढ़ प्रभावित साहिबगंज के लिए विधायक एमटी राजा ने मांगी तत्काल राहत राशि रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा …
Read More »