Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
Indiaटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

एसबीआई में रक्तदान शिविर, विधायक प्रतिनिधि समेत 50 लोगों ने किया रक्तदान

एसबीआई में रक्तदान शिविर,

एसबीआई में रक्तदान शिविर, विधायक प्रतिनिधि समेत 50 लोगों ने किया रक्तदान

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा ल

 

राजमहल। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) परिसर में मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल एवं भारतीय स्टेट बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन, अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू एवं एसबीआई के मुख्य शाखा प्रबंधक प्रशांत सौरभ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

रक्तदान शिविर में विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू सहित कुल 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस दौरान रक्तदाताओं में रक्तदान को लेकर उत्साह देखने को मिला।

 

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू ने कहा कि रक्तदान महादान है। जरूरत के समय किसी व्यक्ति को दिया गया रक्त उसके जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए और अन्य लोगों को भी रक्तदान के प्रति जागरूक करना चाहिए।

उन्होंने एसबीआई की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। ऐसे आयोजनों से लोगों में मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।

 

शिविर के दौरान बैंक कर्मी आशीष कुमार, उत्तम कुमार, जयपाल कुमार, नेहा कुमारी, रितिक कुमार, सुजीत कुमार, मेंहदी कुमारी सहित अन्य कर्मी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!