राजमहल थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील
प्रशासन और पूजा समितियों ने लिया सहयोग का संकल्प

राजमहल थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील
एसडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक, पुलिस-प्रशासन और पूजा समितियों ने लिया सहयोग का संकल्प
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज/राजमहल।दुर्गा पूजा को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर राजमहल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने की।
बैठक में एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, राजमहल इंस्पेक्टर राजीव रंजन, अंचल अधिकारी मोहम्मद यूसुफ, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, उपाध्यक्ष मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू। सहित पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, डीजे पर प्रतिबंध के नियमों का पालन करने, भीड़ प्रबंधन, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
एसडीओ सदानंद महतो ने सभी पूजा समितियों से प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पूजा मनाने की अपील की। वहीं एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



