गंगा का कहर! 14 गांवों पर बाढ़ का खतरा, हजारों परिवार बेहाल
हजारों परिवार बेहाल

गंगा का कहर! 14 गांवों पर बाढ़ का खतरा, हजारों परिवार बेहाल
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
गंगा का जलस्तर बढ़ने से गदाई-महाराजपुर दियारा क्षेत्र में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने जिला परिषद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता राजेश मंडल पहुंचे और ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली। जरूरतमंद परिवारों के बीच सूखा राशन भी बांटा गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन पर पर्याप्त नाव, मेडिकल सुविधा, पशु चारा और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जलस्तर और बढ़ा तो आपात स्थिति में मुश्किल और गंभीर हो सकती है।
राजेश मंडल ने ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराते हुए जल्द समाधान की मांग की।
बाइट: राजेश मंडल, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सह भाजपा नेता एवं बाढ़ प्रभावित परिवार
बाढ़ के बीच बड़ा सवाल यही है कि गंगा का जलस्तर और बढ़ने पर 14 गांवों के हजारों लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन क्या ठोस कदम उठाता है।
लोकेशन: साहिबगंज, झारखंड



