IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

साहिबगंज पुलिस की बड़ी पहल, चोरी और गुम हुए 27 मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

साहिबगंज पुलिस की बड़ी पहल, चोरी और गुम हुए 27 मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

साहिबगंज। जिले में चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर साहिबगंज पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को ‘खोजे मोबाइल’ कार्यक्रम के तहत कुल 27 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए।

पुलिस कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राजमहल अनुमंडल क्षेत्र में बरामद किए गए मोबाइल फोन का वितरण राधानगर थाना परिसर में शाम 4 बजे किया गया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में राधानगर, राजमहल, तालझारी और तीनपहाड़ थाना के प्रभारियों की उपस्थिति में मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस किए गए।

थानावार मोबाइल बरामदगी का विवरण

– राधानगर थाना क्षेत्र से 12 मोबाइल
– राजमहल थाना क्षेत्र से 4 मोबाइल
– तालझारी थाना क्षेत्र से 8 मोबाइल
– तीनपहाड़ थाना क्षेत्र से 3 मोबाइल

इस प्रकार कुल 27 मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित लोगों को सौंपे गए।

मोबाइल फोन वापस मिलने से लोगों को राहत मिली। पुलिस की इस पहल से आम नागरिकों का पुलिस पर भरोसा मजबूत होने की उम्मीद है। साहिबगंज पुलिस द्वारा चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए किए जा रहे प्रयासों को इस कार्रवाई के माध्यम से एक और सफलता मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!