Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत पहाड़िया किसानों को उन्नत मक्का बीज का वितरण, आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान

बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत पहाड़िया किसानों को उन्नत मक्का बीज का वितरण

बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत पहाड़िया किसानों को उन्नत मक्का बीज का वितरण, आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान

 

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

 

तालझारी (साहेबगंज), 07 अगस्त।

बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत तालझारी प्रखंड की करणपुरातो पंचायत के विभिन्न गांवों में आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय के 110 महिला एवं पुरुष किसानों के बीच PMH-12 उन्नत किस्म के मक्का बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी, तालझारी ने की। इस पहल का उद्देश्य पहाड़िया किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराकर कृषि उत्पादन बढ़ाना और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

 

कार्यक्रम के दौरान किसानों को वैज्ञानिक एवं आधुनिक खेती की विधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने फसल उत्पादन बढ़ाने के उपाय, मिलेट मिशन के उद्देश्य, पोषणयुक्त मोटे अनाज की खेती, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा कीटनाशकों के सुरक्षित एवं संतुलित उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही किसानों को समय पर बुवाई, फसल सुरक्षा और सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

अधिकारियों एवं कृषि कर्मियों ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने की सलाह दी। अधिकारियों ने कहा कि आधुनिक खेती के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होगी और आत्मनिर्भर कृषि को बढ़ावा मिलेगा।

 

इस अवसर पर वन क्षेत्र पदाधिकारी पंचम दुबे, मोटरयान निरीक्षक साहेबगंज, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजीव सिन्हा, सहायक प्रबंधक आदर्श कुमार महतो, पौधा संरक्षण केंद्र के ओम प्रकाश पंडित सहित अन्य अधिकारी, कृषि कर्मी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

 

बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत चलाए जा रहे इस अभियान से आदिम जनजाति पहाड़िया किसानों को आधुनिक कृषि से जोड़ने और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!