IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

पत्रकार हितों को लेकर AISMJWA की बैठक, 13 सितंबर को होगी जिला स्तरीय बैठक

पत्रकार हितों को लेकर AISMJWA की बैठक

पत्रकार हितों को लेकर AISMJWA की बैठक, 13 सितंबर को होगी जिला स्तरीय बैठक

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

साहिबगंज। पत्रकारों के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और संगठन की मजबूती को लेकर AISMJWA की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को साहिबगंज स्थित सर्किट हाउस में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के साहिबगंज जिलाध्यक्ष प्रमोद निरंजन ने की।

 

बैठक में महासचिव तौकीर राज के अलावा मुकेश मिश्रा, बच्चन पाठक एवं नवीन राय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 13 सितंबर को जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें साहिबगंज जिले के अधिक से अधिक पत्रकारों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है। जिला स्तरीय बैठक में पत्रकारों की समस्याओं, अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा और अन्य हितों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

 

अध्यक्ष प्रमोद निरंजन ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है। पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा के साथ उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जिले के सभी पत्रकारों से 13 सितंबर की बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।

 

बैठक के बाद संगठन के सदस्यों ने कहा कि आने वाले दिनों में पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को और मजबूती के साथ उठाया जाएगा। बैठक को लेकर पत्रकारों में उत्साह भी देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!