Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
Indiaटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

राजमहल परियोजना में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर एकदिवसीय प्रशिक्षण, 29 सेविकाओं को दी गई विस्तृत जानकारी

राजमहल परियोजना में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर एकदिवसीय प्रशिक्षण

 

राजमहल परियोजना में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर एकदिवसीय प्रशिक्षण, 29 सेविकाओं को दी गई विस्तृत जानकारी

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

 

राजमहल, साहिबगंज।

राजमहल परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का संचालन इंप्लीमेंट सपोर्ट ऑफिसर अजय केशरी ने किया।

 

प्रशिक्षण के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के उद्देश्य, पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही सेविकाओं को लाभुकों तक योजना का लाभ समय पर पहुंचाने और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान महिला सुपरवाइजर मंजू यादव एवं पदमा प्रजापति ने डिस्पोजल ड्राइव के सफल संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। वहीं रवि कुमार और डेविड यादव ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन एवं समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाई।

 

इस प्रशिक्षण में कुल 29 आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के माध्यम से सेविकाओं को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक जानकारी एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण से क्षेत्र में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में और अधिक गति आएगी तथा अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को इसका लाभ मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!