एसआईआर-2026 अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ हुए सम्मानित
एसआईआर-2026 अभियान
एसआईआर-2026 अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ हुए सम्मानित
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत समय से पहले शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को बरहरवा प्रखंड कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान सम्मानित किया गया।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित इस अभियान में 05-पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 137, 19, 134 एवं 39 के बीएलओ ने एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय-सीमा से पहले, 19 जुलाई 2026 तक शत-प्रतिशत पूरा कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

इस उत्कृष्ट कार्य के लिए आयोजित सम्मान समारोह में AERO-cum-BDO, बरहरवा ने सभी संबंधित बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और पारदर्शी बनाने में बीएलओ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उनकी मेहनत और जिम्मेदारी से ही प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही रूप से मतदाता सूची में दर्ज किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन करने वाले बीएलओ अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। उनकी कार्यशैली यह दर्शाती है कि टीम भावना और समर्पण के साथ किसी भी अभियान को सफल बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी बीएलओ से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के शेष कार्यों को भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का आह्वान किया गया, ताकि जिले की मतदाता सूची पूरी तरह सटीक, अद्यतन और विश्वसनीय बनाई जा सके।

