Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

बरहरवा में लंबित अपील म्यूटेशन का मामला पहुंचा मंत्री तक, विधायक निशात आलम ने उठाई तकनीकी खामी की आवाज

विधायक निशात आलम ने उठाई तकनीकी खामी की आवाज

 

 

बरहरवा में लंबित अपील म्यूटेशन का मामला पहुंचा मंत्री तक, विधायक निशात आलम ने उठाई तकनीकी खामी की आवाज

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

 

साहिबगंज/बरहरवा:

पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निशात आलम ने शुक्रवार को झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुआ से मुलाकात कर बरहरवा अंचल में अपील म्यूटेशन (Appeal Mutation) से जुड़ी गंभीर तकनीकी समस्या को उनके संज्ञान में लाया। विधायक ने बताया कि ऑनलाइन प्रणाली में तकनीकी खामी के कारण पिछले तीन महीनों से बड़ी संख्या में अपील म्यूटेशन के मामले लंबित पड़े हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, बरहरवा अंचल में करीब 200 अपील म्यूटेशन के आवेदन लंबित हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने इस समस्या की शिकायत विधायक निशात आलम से की थी। इसके बाद विधायक ने अंचलाधिकारी और संबंधित कर्मियों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। जांच में सामने आया कि विभाग की ऑनलाइन लॉगिन प्रणाली में शुद्धि पत्र (Correction Letter) जारी करने के दौरान क्रेता और विक्रेता का विवरण प्रदर्शित नहीं हो रहा है। इस तकनीकी त्रुटि के कारण अधिकारियों के लिए म्यूटेशन प्रक्रिया पूरी करना संभव नहीं हो पा रहा है।

 

हालांकि सामान्य (रेगुलर) म्यूटेशन का कार्य जारी है, लेकिन अपील म्यूटेशन की फाइलें तकनीकी बाधा के कारण लगातार लंबित हैं। इसका असर उन लोगों पर पड़ रहा है, जिन्हें जमीन से जुड़े अन्य आवश्यक कार्यों के लिए म्यूटेशन की जरूरत है।

 

विधायक निशात आलम ने मंत्री दीपक बिरुआ से इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय सचिव को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि ऑनलाइन प्रणाली की तकनीकी खामी दूर कर लंबित अपील म्यूटेशन मामलों का जल्द निपटारा किया जा सके।

 

मुलाकात के बाद विधायक निशात आलम ने कहा कि विभागीय मंत्री ने समस्या के त्वरित समाधान का भरोसा दिया है और उम्मीद है कि तकनीकी दिक्कत जल्द दूर होने के बाद बरहरवा अंचल में लंबित अपील म्यूटेशन के मामलों का निष्पादन शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!