विधानसभा परिसर में वन महोत्सव का आयोजन, सीएम हेमंत सोरेन के साथ विधायक एमटी राजा ने किया पौधरोपण
विधानसभा परिसर में वन महोत्सव का आयोजन, सीएम हेमंत सोरेन के साथ विधायक एमटी राजा ने किया पौधरोपण

विधानसभा परिसर में वन महोत्सव का आयोजन, सीएम हेमंत सोरेन के साथ विधायक एमटी राजा ने किया पौधरोपण
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
रांची। रांची स्थित झारखंड विधानसभा परिसर में आज वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर राजमहल विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और पौधा लगाया।
वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण तैयार करने का संदेश दिया गया। विधायक एमटी राजा ने वन महोत्सव को पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। वन महोत्सव जैसे कार्यक्रम लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा परिसर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधरोपण किया गया।

