राजमहल में JLKM की प्रखंड स्तरीय संगठन विस्तार बैठक आयोजित, संगठन मजबूती और पंचायत समिति गठन पर हुई चर्चा
राजमहल में JLKM की प्रखंड स्तरीय संगठन विस्तार बैठक आयोजित
राजमहल में JLKM की प्रखंड स्तरीय संगठन विस्तार बैठक आयोजित, संगठन मजबूती और पंचायत समिति गठन पर हुई चर्चा
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
राजमहल/साहिबगंज: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की ओर से रविवार को राजमहल निरीक्षण भवन में प्रखंड स्तरीय संगठन विस्तार बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करना रहा।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में साहिबगंज जिला समिति के जिला अध्यक्ष, जिला समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, संगठन की मजबूती तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विशेष रूप से राजमहल प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायत समिति के गठन एवं उसकी तैयारियों की समीक्षा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इसके लिए प्रत्येक पंचायत में मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार करने पर जोर दिया गया।
बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
कार्यक्रम के अंत में राजमहल प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश कुमार महतो ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

