Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
https://jharkhandkiaawaz.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifIndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर नगर परिषद की सक्रिय पहल

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर नगर परिषद की सक्रिय पहल

 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर नगर परिषद की सक्रिय पहल

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

नगर परिषद कर्मियों द्वारा विभिन्न प्रभावित मोहल्लों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं नियमित साफ-सफाई जारी

गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर एवं संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए नगर परिषद साहिबगंज द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


इसी क्रम में नगर परिषद के सफाई कर्मियों द्वारा नया टोला, ओझा टोला, शकुंतला सहाय घाट, हबीबपुर, पाइप रोड, बाईसीस्थान सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का व्यापक रूप से छिड़काव किया गया। इसका उद्देश्य जलजमाव एवं बाढ़ के बाद उत्पन्न होने वाली गंदगी तथा संभावित संक्रमण के जोखिम को कम करना है।

कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद साहिबगंज श्री अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिदिन नगर परिषद के सफाई कर्मियों द्वारा नियमित साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है तथा आवश्यकता के अनुसार ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जा रहा है।

नगर परिषद प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, जलजमाव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें तथा किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना तत्काल नगर परिषद प्रशासन को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!