Uncategorizedटॉप न्यूज़

मंडरो प्रखंड की चार पंचायतों में किसान संगोष्ठी आयोजित, उन्नत खेती और कृषि योजनाओं की दी गई जानकारी

किसान संगोष्ठी

  1. मंडरो प्रखंड की चार पंचायतों में किसान संगोष्ठी आयोजित, उन्नत खेती और कृषि योजनाओं की दी गई जानकारी

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा जिला ब्यूरो साहिबगंज 

 

मंडरो। प्रखंड की महादेवरण पंचायत के नीमगाछी, दमीनभीठि पंचायत के गढ़ी पहाड़, बड़तल्ला पंचायत के जानीभीठा तथा अंबाडीहा पंचायत के अंबाडीहा गांव में रविवार को बिरसा कृषि रथ पहुंचा। इस अवसर पर आयोजित किसान संगोष्ठी में राष्ट्रीय कृषि तकनीकी मिशन (एनटीएम) के प्रतिनिधियों, कृषक मित्रों एवं बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की जानकारी देकर कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए जागरूक करना था।

 

संगोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। किसानों को दलहन एवं तिलहन की उन्नत खेती, मोटे अनाज के उत्पादन, प्राकृतिक खेती, संतुलित उर्वरक के उपयोग, वैकल्पिक कृषि, समेकित कृषि प्रणाली तथा उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती के वैज्ञानिक तरीकों से अवगत कराया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि आधुनिक तकनीक अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान कृषि एवं कृषि से जुड़े विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी भी किसानों को दी गई। साथ ही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी मार्गदर्शन किया गया। किसानों ने खेती से जुड़ी अपनी समस्याएं और जिज्ञासाएं विशेषज्ञों के समक्ष रखीं, जिनका संतोषजनक समाधान किया गया। संगोष्ठी में किसानों ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर कृषि को अधिक लाभकारी बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!