Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
Indiaटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

बरहरवा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई राजीव गांधी की 82वीं जयंती

बरहरवा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई राजीव गांधी की 82वीं जयंती

बरहरवा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई राजीव गांधी की 82वीं जयंती

 

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

 

बरहरवा। प्रखंड कांग्रेस कमिटी बरहरवा के तत्वावधान में गुरुवार को बसीर गैरेज स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी की 82 वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रंजीत टुडू ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन करते हुए उनके बताए आदर्शों और विचारों पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर राजीव गांधी की जयंती की शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिकता और विकास की नई दिशा देने का काम किया। सूचना एवं प्रौद्योगिकी, संचार तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का सपना था कि देश का युवा आधुनिक शिक्षा और तकनीक से सशक्त होकर भारत को प्रगति के पथ पर आगे ले जाए।

 

प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रंजीत टुडू ने कहा कि राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माण के साथ-साथ देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए समर्पित नेता थे। उनकी जयंती पर सभी कांग्रेसजन उनके आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा देश में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं।

 

वहीं प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास ने कहा कि वर्तमान समय में राजीव गांधी जी की दूर दृष्टि और विचार पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं। युवाओं को सशक्त बनाना, तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाना और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने और देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर मो नसीरुद्दीन,अश्वनी आनंद, भोलानाथ महतो,नेहाल अख्तर,संतोष झा,संतोष राम, अहमद,छोटेलाल रमानी, शारिक रब्बानी,राजू , आलमगीर मंसूरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!