साहिबगंज महाविद्यालय में आयोजित हुआ 77वाँ वन महोत्सव कार्यक्रम
साहिबगंज महाविद्यालय में आयोजित हुआ 77वाँ वन महोत्सव कार्यक्रम

साहिबगंज महाविद्यालय में आयोजित हुआ 77वाँ वन महोत्सव कार्यक्रम
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज महाविद्यालय, साहिबगंज में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 77वाँ वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रमदान एवं पौधारोपण के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साहिबगंज नगर परिषद के अध्यक्ष श्री रामनाथ पासवान थे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
‘क्लीन साहिबगंज, ग्रीन साहिबगंज एवं हेल्दी साहिबगंज’ की संकल्पना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रामनाथ पासवान ने महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास करने की अपील की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने अपने संदेश में कहा कि प्रकृति की रक्षा करना तथा स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. ध्रुव ज्योति कुमार सिंह, लाइफ साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. मीरा चौधरी, डॉ. संतोष कुमार चौधरी, डॉ. जीसू हसदा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रिया सिंह, डॉ. अक्षय कुमार वर्मा, डॉ. रूपा दास, प्रो. कुमार प्रशांत भारती सहित अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।




