राजमहल प्रखंड में विकास योजनाओं की समीक्षा, बीडीओ ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
राजमहल प्रखंड में विकास योजनाओं की समीक्षा, बीडीओ ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
राजमहल प्रखंड में विकास योजनाओं की समीक्षा, बीडीओ ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

राजमहल: प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. यूसुफ की अध्यक्षता में शनिवार को राजमहल प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में VBGRAMG, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायती राज, सामाजिक सुरक्षा, भूमि राजस्व, जनगणना एवं निर्वाचन से संबंधित कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। VBGRAMG के तहत लेबर डिमांड, आफ्टर जियो टैग एवं e-KYC में प्रगति लाने के लिए सभी ग्राम रोजगार सेवकों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान बीडीओ ने लंबित आवासों को विशेष अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण कराने तथा जियो टैगिंग में तेजी लाने के लिए सभी आवास प्रभारियों को निर्देशित किया।
बैठक में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान) की भी समीक्षा की गई। बीडीओ मो. यूसुफ ने सभी BLO सुपरवाइजर एवं BLO को समय पर डिजिटाइजेशन का शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने पर बधाई एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।
उन्होंने आगामी 5 अगस्त को ड्राफ्ट प्रकाशन, नोटिस एवं सुनवाई, 15 अगस्त को ग्राम सभा के सफल आयोजन तथा नए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के कार्य को गंभीरता एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रधान सहायक हरिनंदन भगत, गौतम झा, प्रमोद कुमार, बीपीओ गगन बाबू, प्रखंड समन्वयक अभिजीत कुमार, अंचल निरीक्षक प्रवीण कुमार, आवास समन्वयक रवि कांत रवि, कैलाश वर्मा, मो. शाहजहां अंसारी सहित प्रखंड एवं पंचायत स्तर के सभी संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।



