IndiaUncategorizedक्राइमटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

चामदी पहाड़ जंगल में मिले शव मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार

दो आरोपी गिरफ्तार

चामदी पहाड़ जंगल में मिले शव मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

साहिबगंज। तालझारी थाना क्षेत्र के चामदी पहाड़ के जंगल में 6 अगस्त को मिले शव मामले का साहिबगंज पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार, 14 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

 

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को चामदी पहाड़ के जंगल में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान परिजनों द्वारा कपड़ों के माध्यम से एतवारी पहाड़िया, पिता स्व. चामा पहाड़िया, निवासी डोमासीकोडांगा पहाड़, थाना तालझारी, जिला साहिबगंज के रूप में की गई थी।

मृतक की पहचान एवं घटना की जांच के लिए तालझारी थाना कांड संख्या 125/26, दिनांक 06.08.2026, धारा 103(1)/238/3(5) बीएनएस-2023 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

 

साहिबगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया और मामले का उद्भेदन किया।

 

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पूर्व का विवाद सामने आया है। जांच में यह बात सामने आई कि अभियुक्त शांति पहाड़िन के कहने पर अभियुक्त गंगा पहाड़िया ने एतवारी पहाड़िया का गला दबाकर हत्या की तथा शव को चामदी पहाड़ के जंगल में छिपा दिया।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

1. शांति पहाड़िन, उम्र करीब 45 वर्ष, पति स्व. रामा पहाड़िया, सा. डोमासीकोडांगा पहाड़, थाना तालझारी, जिला साहिबगंज।

2. गंगा पहाड़िया, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता स्व. लिडर मैसा पहाड़िया, सा. चामदी पहाड़, थाना तालझारी, जिला साहिबगंज।

 

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

 

– पु0अ0नि0 नितेश कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी तालझारी

– पु0अ0नि0 कन्हैया प्रसाद, तालझारी थाना

– हवलदार चुरका हेम्ब्रम, तालझारी रिजर्व गार्ड

– आ0/25 राजाराम सिंह, तालझारी रिजर्व गार्ड

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!