Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
Uncategorizedटॉप न्यूज़

विश्व जनसंख्या स्थिरता दिवस पर जागरूकता रथ रवाना, जनजागरूकता स्टॉल का हुआ उद्घाटन

जनजागरूकता स्टॉल का हुआ उद्घाटन

  • विश्व जनसंख्या स्थिरता दिवस पर जागरूकता रथ रवाना, जनजागरूकता स्टॉल का हुआ उद्घाटन

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

राजमहल, 11 जुलाई 2026

विश्व जनसंख्या स्थिरता दिवस के अवसर पर शनिवार को अनुमंडल अस्पताल राजमहल परिसर में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान माननीय विधायक प्रतिनिधि, राजमहल विधानसभा ने जनजागरूकता हेतु लगाए गए स्टॉल का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। साथ ही दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरता का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि जनसंख्या स्थिरता, स्वस्थ परिवार और बेहतर भविष्य के लिए परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। जागरूकता रथ विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देगा।

इस अवसर पर अनुमंडल अस्पताल राजमहल के उपाधीक्षक, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सह लेखा प्रबंधक अमित कुमार, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू, प्रधान लिपिक अब्दुल सत्तार अंसारी, लिपिक जयराम यादव, आफताब आलम, चितरंजन ठाकुर, परिवार नियोजन बीटीटी पाली खातून, सहिया कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को छोटे एवं स्वस्थ परिवार के महत्व तथा जनसंख्या स्थिरता के प्रति जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!