Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
Indiaटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

राजमहल में रीम बाजार सुपरमार्ट का शुभारंभ, विधायक प्रतिनिधि व नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

राजमहल में रीम बाजार सुपरमार्ट का शुभारंभ

राजमहल में रीम बाजार सुपरमार्ट का शुभारंभ, विधायक प्रतिनिधि व नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

 

राजमहल: शहर के नया बाजार मोड़ स्थित रीम बाजार सुपरमार्ट (ग्रॉसरी स्टोर) का बुधवार को विधायक प्रतिनिधि सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो. मारूफ उर्फ गुड्डू एवं नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।

 

उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सुपरमार्ट के संचालक नियाज अहमद को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजमहलवासियों को एक ही स्थान पर बेहतर गुणवत्ता के दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह सराहनीय पहल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रीम बाजार सुपरमार्ट ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध कराकर क्षेत्र के लोगों की जरूरतों को पूरा करेगा।

इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनीसुर रहमान भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय लोगों ने नए सुपरमार्ट के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त करते हुए संचालक को सफल व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!