IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

25 केवीए ट्रांसफार्मर खराब, 100 घरों पर बढ़ा बिजली का भार; ग्रामीण परेशान

100 घरों पर बढ़ा बिजली का भार; ग्रामीण परेशान

25 केवीए ट्रांसफार्मर खराब, 100 घरों पर बढ़ा बिजली का भार; ग्रामीण परेशान

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

राजमहल/साहिबगंज। राजमहल प्रखंड की पड़रिया पंचायत अंतर्गत लोगाई गांव में बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के बाद बिजली आपूर्ति का पूरा दबाव दूसरे 25 केवीए ट्रांसफार्मर पर आ गया है। ग्रामीणों के अनुसार, इसी ट्रांसफार्मर से करीब 100 घरों को बिजली आपूर्ति की जा रही है।

 

अधिक लोड के कारण गांव में लो-वोल्टेज और बिजली आपूर्ति में अनियमितता की समस्या बनी हुई है। इसका असर घरों में बिजली से चलने वाले उपकरणों के संचालन के साथ-साथ लोगों के रोजमर्रा के काम पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से समस्या झेलने के बावजूद अब तक खराब ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक, समस्या को लेकर 28 अगस्त 2026 को बिजली विभाग को लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन के माध्यम से खराब ट्रांसफार्मर को बदलने तथा गांव की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की गई थी। लेकिन शिकायत के बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

 

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाने, खराब ट्रांसफार्मर को बदलने और लोड के अनुसार बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के अधिकारी मौके पर जांच कर जल्द समस्या का समाधान करें, ताकि लोगाई गांव के लोगों को बिजली संकट से राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!