Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
Uncategorizedटॉप न्यूज़राजनीति

साहिबगंज में JLKM पार्टी की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, सदस्यता अभियान को लेकर बनी रणनीति

साहिबगंज में JLKM पार्टी की संगठनात्मक

साहिबगंज में JLKM पार्टी की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, सदस्यता अभियान को लेकर बनी रणनीति

 

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

 

साहिबगंज जिला स्थित मछुआ सोसाइटी परिसर में JLKM पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष, वरीय उपाध्यक्ष हरीश कुमार महतो सहित जिला, प्रखंड, पंचायत एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य साहिबगंज जिले में JLKM पार्टी के संगठन को मजबूत करना तथा सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की रणनीति तैयार करना था। इस दौरान पदाधिकारियों ने जिला स्तर से लेकर प्रखंड, पंचायत, वार्ड और बूथ स्तर तक पार्टी का संगठन विस्तार करने एवं अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने तथा आगामी दिनों में सदस्यता अभियान को तेज गति से चलाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारों को आम जनता तक पहुंचाकर संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।

बैठक के दौरान अर्जुन महतो को JLKM पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चयनित किए जाने की भी घोषणा की गई। इस अवसर पर वरीय उपाध्यक्ष हरीश कुमार महतो ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने और सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

 

बैठक का समापन संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!