सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
देश की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष को किया गया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज, झारखंड। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर साहिबगंज में श्रद्धा और सम्मान के साथ जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
जयंती समारोह के अवसर पर बैंक्वेट हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया।
इस मौके पर अखिल भारतीय कुर्मी संघ के कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष मंटा मंडल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता से देश की रियासतों को एकजुट करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा, आपसी भाईचारे और एकजुटता की प्रेरणा देते हैं।
समारोह के माध्यम से लोगों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

