IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

दुर्गा अष्टमी पर मिर्जाचौकी मंदिर पहुंचे पंकज मिश्रा, मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना 

मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना 

दुर्गा अष्टमी पर मिर्जाचौकी मंदिर पहुंचे पंकज मिश्रा, मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना 

 

रिपोर्टर- उज्जवल कुमार साहा जिला ब्यूरो साहिबगंज।

 

मंडरो। दुर्गापूजा की अष्टमी के अवसर पर रविवार को झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष पंकज मिश्रा मिर्जाचौकी स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मिर्जाचौकी समेत पूरे क्षेत्र के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही श्रद्धालुओं को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं देते हुए मेले का आनंद लेने की अपील की।

 

पूजा के बाद पंकज मिश्रा ने कहा कि मां दुर्गा के प्रति उनकी गहरी आस्था है। वे पिछले वर्ष भी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे और आगे भी मां के दर्शन के लिए आते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। उन्होंने सभी लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।

 

मंदिर परिसर में पहुंचने पर मिर्जाचौकी दुर्गापूजा समिति की ओर से पंकज मिश्रा सहित अन्य अतिथियों का शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

 

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव, झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, बोदी सिन्हा, केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा, हिंदुस्तान के ब्यूरो अभिजीत राय, जिला परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान, सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, मिर्जाचौकी थाना प्रभारी सुमित सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी समेत पुलिस प्रशासन के जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!