IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़धर्मलोकल न्यूज़

मंगलहाट में 5001 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

जयकारों से गूंजा क्षेत्र

मंगलहाट में 5001 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

रिपोर्टर उज्जवल कुमार साहा

गंगा घाट से जल भरकर कन्याओं ने की कलश स्थापना की परंपरा पूरी, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने किया श्रद्धालुओं का स्वागत

राजमहल, साहिबगंज। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही राजमहल प्रखंड के मंगलहाट में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। रविवार को मंगलहाट सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से 5001 कन्याओं की सहभागिता में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। माता रानी के जयकारों और श्रद्धालुओं के उत्साह के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

कलश यात्रा का शुभारंभ मंगलहाट स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर से हुआ। इससे पूर्व पूजा समिति की ओर से आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद्र दास, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी मंडल, शंकर साधन बोस, राजेश साहा, दिगंबर कर्मकार, दिलीप कर्मकार, सिंटू यादव और मनोरंजन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया।

इसके बाद 5001 कन्याएं कलश लेकर मलाहीटोला, डेढ़गामा और मुन्नापटाल गांव होते हुए कन्हैयास्थान स्थित नमामि गंगे घाट पहुंचीं। वहां कन्याओं ने गंगा जल के साथ अक्षत, बेलपत्र और पुष्प लेकर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। पुरोहित भोला मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश का संकल्प कराया। इसके पश्चात कलश यात्रा पुनः दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची, जहां आगे के धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। माता शेरावाली के जयकारों से मार्ग गुंजायमान रहा। आयोजन स्थल पर पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शरबत, फल और मिठाई की व्यवस्था भी की गई थी।

 

नवरात्र को लेकर मंगलहाट सहित आसपास के क्षेत्रों में भी उत्सव का माहौल है। दुर्गा पूजा पंडालों को आकर्षक रूप दिया जा रहा है, जबकि मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में कारीगर जुटे हुए हैं। बाजारों में पूजा सामग्री, फल-फूल, चुनरी, नारियल, मिठाई और सजावटी सामान की दुकानों पर भी चहल-पहल बढ़ गई है।

इस मौके पर दिलीप कर्मकार, फेकन मंडल, गोपाल, नगरदीप, प्रमोद प्रीतम, सिकेश साहा, मोहन, श्रवण मंडल, गोपाल चौधरी, मनोज, राजेश सहित पूजा समिति के दर्जनों सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। 5001 कन्याओं की भागीदारी वाली इस भव्य कलश यात्रा के साथ मंगलहाट में नवरात्र उत्सव की शुरुआत श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!