IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की निगरानी तेज, राहत सामग्री का वितरण

राहत सामग्री का वितरण

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की निगरानी तेज, राहत सामग्री का वितरण

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

साहिबगंज। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेने के साथ जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं।

इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द के नेतृत्व में गोपालपुर, पिलर टोला, घीसू टोला, मकई टोला सहित विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बाढ़ की स्थिति, प्रभावित परिवारों की जरूरतों और उपलब्ध राहत व्यवस्था की जानकारी ली गई।

निरीक्षण के दौरान प्रभावित परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। एसडीओ ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, जरूरतमंद परिवारों की आवश्यकताओं का त्वरित आकलन करने तथा प्राथमिकता के आधार पर राहत सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

प्रशासन ने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ की विषम परिस्थितियों में जिला प्रशासन उनके साथ है। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित समन्वय और कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जनसुरक्षा और प्रत्येक प्रभावित परिवार तक समय पर राहत पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!