साहिबगंज महाविद्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 12 यूनिट रक्त संग्रह
साहिबगंज महाविद्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 12 यूनिट रक्त संग्रह

साहिबगंज महाविद्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 12 यूनिट रक्त संग्रह
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। साहिबगंज महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एवं ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, साहिबगंज शाखा के संयुक्त सहयोग से शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 12 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

शिविर के आयोजन से पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने सभी प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की थी। रक्तदान के बाद प्राचार्य ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान करने वाले लोगों ने मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के रक्तदान शिविर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि दुर्घटना, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन, प्रसव तथा अन्य चिकित्सकीय परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
शिविर में अमरनाथ साह, श्रवण कुमार मोदी, नवीन कुमार, रंजीत यादव, मुकेश कुमार साह, चंदन साह, आकाश कुमार, थॉमस मरांडी, सनोज कुमार सहित महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका प्रो. क्रिस्टीना देवगम ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रो. कुमार प्रशांत भारती तथा कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनु सुमन वाडा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर मैथिली विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ध्रुव ज्योति कुमार सिंह, रसायन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रिया सिंह, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. वसीम रजा, एनसीसी के केयरटेकर शंकर यादव सहित अन्य प्राध्यापक एवं कर्मी उपस्थित रहे।
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बीके बरखा, बीके आराधना, बीके रेखा, बीके रंजीत, बीके प्रवीण सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लड बैंक काउंसलर कृतिका कुमारी, मेडिकल लैब असिस्टेंट रजनी कुमारी, लैब टेक्नीशियन चंदन कुमार एवं लैब टेक्नीशियन विजय कुमार यादव समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्त संग्रहण में सहयोग किया। कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही।



