Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
Indiaटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

श्रावणी मेला 2026 को लेकर शिवगादी धाम में तैयारियां पूरी, प्रशासन ने किया निरीक्षण

श्रावणी मेला 2026 को लेकर शिवगादी धाम में तैयारियां पूरी

 

श्रावणी मेला 2026 को लेकर शिवगादी धाम में तैयारियां पूरी, प्रशासन ने किया निरीक्षण

 

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

 

बरहेट (साहिबगंज): श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले श्रावणी मेला 2026 को लेकर बरहेट प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शिवगादी धाम में जिला प्रशासन की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी, साहिबगंज अमर जॉन आईन्द, प्रखंड विकास पदाधिकारी बरहेट अंशु कुमार पांडे एवं अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू ने मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेयजल, शौचालय, विश्राम गृह, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं मेला समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय पर और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द ने कहा की  श्रावणी मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर मेला अवधि के दौरान निर्बाध सेवाएं उपलब्ध कराने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से पूजा-अर्चना करें। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि श्रावणी मेला 2026 को सुरक्षित, सफल एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!