IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा साहिबगंज की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा साहिबगंज की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा साहिबगंज की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। भाजपा साहिबगंज जिला अध्यक्ष श्री गौतम यादव की अध्यक्षता में आज उत्सव हॉल, साहिबगंज में सेवा संकल्प अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री आदरणीय मनोज कुमार सिंह जी उपस्थित रहे।

इस कार्यशाला में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा जी, प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा महतो जी, जिला प्रभारी अमृत पांडेय जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश प्रसाद तिवारी जी, कृपानाथ मंडल जी एवं धर्मेंद्र कुमार जी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला प्रभारी द्वारा संगठन की आगामी कार्ययोजना तथा सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों और कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री अनंत ओझा जी ने माननीय प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा पर आधारित 14 प्रकार की PPT प्रस्तुतियों के माध्यम से उनके सार्वजनिक जीवन, सेवा कार्यों एवं संगठनात्मक योगदान को विस्तार से प्रस्तुत किया गया।

पूर्व विधायक अनंत ओझा जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित 25 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह जी एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा अभियान को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय एवं समर्पित भूमिका निभाने की अपील की।

कार्यशाला में जिला टोली, मंडल टोली, सभी 17 मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी तथा अभियान के सभी संयोजकगण उपस्थित रहे। बैठक में अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री धनंजय कुमार मंडल जी ने किया। वहीं जिला महामंत्री सालखू सोरेन ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं में सेवा संकल्प अभियान को लेकर उत्साह, ऊर्जा और प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!