Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

बिरसा कृषि रथ ने चार पंचायतों में किसानों को किया जागरूक, तालझारी में 30 प्रतिशत धान रोपाई

बिरसा कृषि रथ ने चार पंचायतों में किसानों

 

 

बिरसा कृषि रथ ने चार पंचायतों में किसानों को किया जागरूक, तालझारी में 30 प्रतिशत धान रोपाई पूरी

 

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

 

तालझारी (साहेबगंज), 14 जुलाई। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), साहेबगंज के तत्वावधान में संचालित बिरसा कृषि रथ भ्रमण कार्यक्रम के अंतिम दिन करणपुरातो, मसकलैया, कल्याणी एवं मोती झरना पंचायतों में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक किया गया।

 

इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि कर्मियों ने किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, धान की वैज्ञानिक रोपाई, पौधा संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए समय पर कृषि कार्य करने एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाने की सलाह भी दी गई।

कार्यक्रम में बीटीएम राजीव सिन्हा, एटीएम आदर्श कुमार महतो तथा पौधा संरक्षण केंद्र कार्यालय, तालझारी के ओम प्रकाश पंडित सहित अन्य कृषि कर्मी उपस्थित रहे।

 

इधर, अच्छी वर्षा के बाद तालझारी प्रखंड में धान रोपाई का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। कृषि विभाग के अनुसार अब तक प्रखंड के लगभग 30 प्रतिशत खेतों में धान की रोपाई पूरी हो चुकी है। विभिन्न पंचायतों में किसान सक्रिय रूप से रोपाई कार्य में जुटे हुए हैं।

 

कृषि विभाग ने किसानों से समय पर धान रोपाई करने, संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करने तथा फसलों की नियमित निगरानी करने की अपील की है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यदि मौसम अनुकूल बना रहा तो शेष क्षेत्रों में भी जल्द ही रोपाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!