IndiaUncategorizedराजनीति

तीनपहाड़ मंडल में भाजपा की मासिक बैठक, संगठन विस्तार और पंचायत स्तर पर मजबूती पर हुआ मंथन

भाजपा की मासिक बैठक

 

तीनपहाड़ मंडल में भाजपा की मासिक बैठक, संगठन विस्तार और पंचायत स्तर पर मजबूती पर हुआ मंथन

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

 

साहिबगंज: भारतीय जनता पार्टी तीनपहाड़ मंडल की मासिक बैठक बुधवार को कस्बा पंचायत के मखनी गांव में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार तथा मंडल क्षेत्र की सभी पंचायतों में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में भाजपा साहिबगंज के जिला अध्यक्ष गौतम यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच रहकर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह, तीनपहाड़ मंडल अध्यक्ष चंदन श्रीवास्तव, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र मंडल, जिला मंत्री सागर मंडल, मंडल महामंत्री परमानंद मंडल, चंकी पांडे, मुन्ना मंडल, आनंदी मंडल, राजकिशोर उपाध्याय, रमन शाह, बैजनाथ मंडल, दीपक शाह, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन को पंचायत स्तर तक सशक्त बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!