IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

साहिबगंज महाविद्यालय में मनाई गई भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

NSS स्वयंसेवक बासेत हेंब्रम हुए सम्मानित

साहिबगंज महाविद्यालय में मनाई गई भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने डॉ. कलाम के राष्ट्र निर्माण एवं रक्षा क्षेत्र में योगदान को किया याद, NSS स्वयंसेवक बासेत हेंब्रम हुए सम्मानित

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

साहिबगंज।साहिबगंज महाविद्यालय के नंदन भवन में हिंदी विभाग की ओर से भारत रत्न एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने डॉ. कलाम के राष्ट्र निर्माण, राजनीति एवं रक्षा क्षेत्र में किए गए अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम के सतत प्रयासों और वैज्ञानिक योगदान ने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र के रूप में वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सादगीपूर्ण जीवन, दूरदर्शी सोच और देश के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. मरियम हेम्ब्रम, हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रिया सिंह तथा अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संतोष कुमार चौधरी ने भी डॉ. कलाम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्मनिष्ठा और युवाओं को प्रेरित करने वाले विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक बासेत हेंब्रम को प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने सम्मानित किया। बासेत हेंब्रम का चयन उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2027 में भाग लेने के लिए चयनित हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम का मंच संचालन बीएड विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रो. नितिन कुमार घोष ने किया। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सेमी विक्टर मरांडी, डॉ. अनु सुमन बाड़ा, डॉ. सोनू कुमार साहू, प्रो. कोमल कुमारी, डॉ. रूपा, प्रो. कुमार प्रशांत भारती सहित महाविद्यालय के कई शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!