Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

भर्ती सुधार यात्रा को राजमहल में मिला जोरदार समर्थन, सैकड़ों युवाओं ने रोड शो में लिया हिस्सा

भर्ती सुधार यात्रा को राजमहल में मिला जोरदार समर्थन

भर्ती सुधार यात्रा को राजमहल में मिला जोरदार समर्थन, सैकड़ों युवाओं ने रोड शो में लिया हिस्सा

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

राजमहल। झारखंड में भर्ती प्रक्रिया में सुधार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर निकाली जा रही ‘भर्ती सुधार यात्रा’ शनिवार को राजम हल पहुंची। यात्रा के दौरान देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में शहर में रोड शो निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा एवं समर्थक शामिल हुए।

रोड शो के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच यात्रा राजमहल के विभिन्न मार्गों से गुजरी। स्थानीय लोगों और युवाओं ने भी जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया।

देवेंद्र नाथ महतो ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से नियुक्ति युवाओं का अधिकार है। उन्होंने सरकार से लंबित नियुक्ति प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने तथा भर्ती परीक्षाओं में किसी भी तरह की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

यात्रा के दौरान कई स्थानों पर युवाओं और स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। आयोजकों के अनुसार भर्ती सुधार यात्रा का उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों में पहुंचकर युवाओं को एकजुट करना और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को मजबूती से उठाना है।

राजमहल में आयोजित रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!