Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
Uncategorized

पूर्व मंत्री राज पालिवार ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष पर भाजपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

पूर्व मंत्री राज पालिवार

पूर्व मंत्री राज पालिवार ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष पर भाजपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

 

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा, जिला ब्यूरो साहिबगंज।

बरहरवा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष के अवसर पर बरहरवा स्थित होटल कृष्णा के सभागार में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न मंडलों से बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं मधुपुर के लोकप्रिय पूर्व विधायक राज पालिवार रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण तथा जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की नीतियों एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।

सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री धनंजय मंडल ने किया। इस अवसर पर जिला एवं मंडल स्तर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की आगामी रणनीतियों, सदस्यता अभियान और बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में साहिबगंज जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता कुशमाकर तिवारी सहित जिले के सभी मंडलों के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को और सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने “जय भाजपा” तथा “भारत माता की जय” के नारों से सभागार को गुंजायमान कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!