Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
Uncategorized

राजमहल में प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

प्रखंड टास्क

राजमहल में प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

(साहिबगंज)। राजमहल प्रखंड कार्यालय में मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अनुमंडल अस्पताल राजमहल के उपाधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम (जून 2026) की प्रगति रिपोर्ट, विश्व जनसंख्या स्थिरता दिवस 2026 की कार्ययोजना तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी विभागीय कर्मी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी संचालन, जनजागरूकता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सह लेखा प्रबंधक अमित कुमार, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू, महिला पर्यवेक्षक जुली कुमारी, मंजू यादव, वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक संजय यादव सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!