तिरुपति में मोबाइल दुकान से 200 मोबाइल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
तीन आरोपी गिरफ्तार

तिरुपति में मोबाइल दुकान से 200 मोबाइल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। तिरुपति थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान से करीब 200 मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, साहिबगंज की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 7-8 अगस्त 2026 की रात तिरुपति (आंध्र प्रदेश) स्थित सोनाविजन प्राइवेट लिमिटेड की दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा 200 मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में तिरुपति थाना कांड संख्या 22/2026, दिनांक 08.08.2026, धारा 331(4)/305(a) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले में पुलिस अधीक्षक साहिबगंज के निर्देश पर राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में राजमहल पुलिस एवं राधानगर थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए राधानगर थाना क्षेत्र से तीन आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया।

बरामद सामान
पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 200 स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। इनमें 42 आईफोन तथा अन्य कंपनियों के मोबाइल जैसे ओप्पो, वीवो, रियलमी और सैमसंग शामिल हैं। बरामद मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी
1. आलम शेख, उम्र करीब 49 वर्ष, पिता स्व. मंटू शेख, निवासी उत्तर पियारपुर।
2. मो. बसीरुद्दीन शेख, उम्र करीब 56 वर्ष, पिता अजहर अली, निवासी पियारपुर।
3. टोनिक शेख, उम्र करीब 33 वर्ष, पिता नसीरुद्दीन शेख, निवासी खट्टी टोला, उत्तर पलाशगाछी।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का संबंध राधानगर थाना क्षेत्र से है। प्रेस विज्ञप्ति में आलम शेख और टोनिक शेख के पूर्व आपराधिक इतिहास का भी उल्लेख किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। मोबाइल चोरी के इस बड़े मामले में करीब दो करोड़ रुपये के सामान की बरामदगी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

