Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़

15 जुलाई को साहिबगंज में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट अभ्यास, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

  1. 15 जुलाई को साहिबगंज में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट अभ्यास, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

रिपोर्ट: उज्ज्वल कुमार साहा, साहिबगंज

साहिबगंज, 12 जुलाई।
नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, आपदा प्रबंधन की तैयारियों का परीक्षण करने तथा आम नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 15 जुलाई को साहिबगंज में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल एवं एयर रेड ब्लैकआउट अभ्यास आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य हवाई हमले, आपदा अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया, विभिन्न एजेंसियों के समन्वय तथा नागरिक सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण करना है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जागरूकता और सहभागिता भी बेहद महत्वपूर्ण होती है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 4 बजे प्रखंड कार्यालय साहिबगंज एवं संध्या महाविद्यालय परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा, जबकि रात 8 बजे साहिबगंज रेलवे स्टेशन परिसर में एयर रेड ब्लैकआउट अभ्यास होगा। इस दौरान सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी, निर्धारित समय के लिए ब्लैकआउट, लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, प्राथमिक उपचार, राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा।

मॉक ड्रिल में जिला पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस तथा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभ्यास को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि ब्लैकआउट के दौरान बिजली, इन्वर्टर एवं अन्य कृत्रिम प्रकाश स्रोतों का उपयोग न करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

पूरे अभ्यास की निगरानी ड्रोन, वीडियोग्राफी तथा शैडो कंट्रोल रूम के माध्यम से की जाएगी। समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता विजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद आनंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!