IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

बरहरवा में गरबा-डांडिया आयोजन को लेकर हिन्दू धर्म रक्षा मंच ने जताई चिंता, प्रशासन से जांच की मांग

प्रशासन से जांच की मांग

बरहरवा में गरबा-डांडिया आयोजन को लेकर हिन्दू धर्म रक्षा मंच ने जताई चिंता, प्रशासन से जांच की मांग

 

संत कुमार घोष बोले—नवरात्रि की धार्मिक मर्यादाओं और श्रद्धालुओं की भावनाओं का रखा जाए सम्मान

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

साहिबगंज, झारखंड। नवरात्रि जैसे पवित्र धार्मिक पर्व के दौरान साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड में आयोजित किए जा रहे गरबा-डांडिया कार्यक्रमों को लेकर हिन्दू धर्म रक्षा मंच ने चिंता जताई है। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने जिला प्रशासन से संबंधित आयोजनों की प्रकृति, आयोजकों और व्यवस्थाओं की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

 

संत कुमार घोष ने कहा कि नवरात्रि मां दुर्गा की आराधना, उपासना और शक्ति की भक्ति का पावन अवसर है। गरबा और डांडिया जैसे पारंपरिक आयोजनों का धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। ऐसे आयोजनों में सनातन परंपराओं, धार्मिक मर्यादाओं और श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार की अशोभनीय गतिविधि या परंपराओं के प्रति असम्मान स्वीकार्य नहीं है। मंच का कहना है कि नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों का ध्यान रखा जाना आवश्यक है।

 

हिन्दू धर्म रक्षा मंच ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!