
राजमहल में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, लापरवाह कर्मियों को अंतिम चेतावनी
राजमहल। राजमहल प्रखंड अंतर्गत सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की शुक्रवार को समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता सैनिक सैलरी चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, साहिबगंज ने की।
समीक्षा के दौरान कम उपलब्धि वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के पदाधिकारी एवं कर्मियों को अंतिम चेतावनी देते हुए कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दियाबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की निगरानी तेज, राहत सामग्री का वितरण
साहिबगंज। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेने के साथ जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं।
इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द के नेतृत्व में गोपालपुर, पिलर टोला, घीसू टोला, मकई टोला सहित विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बाढ़ की स्थिति, प्रभावित परिवारों की जरूरतों और उपलब्ध राहत व्यवस्था की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान प्रभावित परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। एसडीओ ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, जरूरतमंद परिवारों की आवश्यकताओं का त्वरित आकलन करने तथा प्राथमिकता के आधार पर राहत सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
प्रशासन ने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ की विषम परिस्थितियों में जिला प्रशासन उनके साथ है। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित समन्वय और कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जनसुरक्षा और प्रत्येक प्रभावित परिवार तक समय पर राहत पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले कर्मियों को आगे की कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई।
बैठक में बाढ़ एवं महामारी-2026 को लेकर विशेष सतर्कता बरतने तथा स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया। वहीं, विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर अनुमंडल अस्पताल राजमहल से कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भी किया गया।
सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रोत्साहन राशि की भी समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित कार्य पूर्ण होने के बाद देय प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमानुसार एवं ससमय सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों ने कहा कि प्रोत्साहन राशि का कम मिलना संबंधित कार्यों में लापरवाही को दर्शाता है, इसलिए सभी कर्मी अपने निर्धारित लक्ष्य को गंभीरता से पूरा करें।
मौके पर अनुमंडल अस्पताल राजमहल के उपाधीक्षक, प्रखंड डाटा प्रबंधक अमित कश्यप, तौसीफ अहमद, जिला कार्यक्रम समन्वयक सहिया संदीप कुमार, जिला कार्यक्रम समन्वयक राजीव कुमार, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अभय कुमार सिंह, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अमित कुमार, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू समेत सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, सहिया साथी एवं अन्य पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।


