IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का आक्रोश, अधिकारियों ने एक महीने में निर्माण का दिया आश्वासन

सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का आक्रोश,

सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का आक्रोश, अधिकारियों ने एक महीने में निर्माण का दिया आश्वासन

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

बोरियो प्रखंड के पोआल गांव में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के कार्यशैली से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। बुधवार को इसी कीचड़युक्त पगडंडी पर धान की खेती करने के अल्टीमेटम के बाद जिला व प्रखंड प्रशासन हरकत में आई। अधिकारियों की एक संयुक्त टीम स्थल निरीक्षण के लिए सोमवार को पोआल गांव पहुंची जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी  अमर जॉन आईंद, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता देवीलाल हांसदा और प्रखंड विकास पदाधिकारी नागेश्वर साव ने दलबल के साथ पोआल गांव के डिगरा टोला, माँझी टोला सहित अन्य मोहल्लों का दौरा किया।

पिछ्ले विधानसभा चुनाव में भी ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का एलान किया था। ग्रामीणों ने “रोड नहीं तो वोट नहीं” के नारे के साथ चुनाव का बहिष्कार कर दिया था। उस समय प्रखंड विकास पदाधिकारी नागेश्वर साव ने ग्रामीणों को मनाने के लिए जेसीबी की सहायता से तत्काल सड़क को दुरुस्त करने का प्रयास किया था और भरोसा दिलाया था कि जल्द ही पक्की सड़क बन जाएगी। जिसके बाद ग्रामीणों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया था।

पोआल गांव के दौरा के बाद अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईंद ने ग्रामीणों और मुखिया को भरोसा दिया है कि एक महीने के अंदर पोआल गांव के मांझी टोला और स्वास्थ केंद्र वाली कच्ची सड़क का निर्माण पीएम जनमन योजना के तहत प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने स्वीकार भी किया कि सड़क सही मायने में बहुत ही खराब है। हालांकि उन्होंने मीडिया से बातचीत के क्रम में सड़क निर्माण को जल्द ही शुरू करने और ग्रामीणों की समस्या को दूर करने का भरोसा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!