IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए मालदा मंडल द्वारा रेलवन ऐप जागरूकता अभियान आयोजित

डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए मालदा मंडल द्वारा रेलवन ऐप जागरूकता अभियान आयोजित

 

डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए मालदा मंडल द्वारा रेलवन ऐप जागरूकता अभियान आयोजित

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

डिजिटल टिकटिंग तथा प्रौद्योगिकी आधारित यात्री सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से *मालदा मंडल, पूर्व रेलवे द्वारा मंडल रेल प्रबंधक, मालदा, श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में विभिन्न पहल की जा रही हैं।

इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मालदा, श्री कार्तिक सिंह के निर्देशन में मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर रेलवन ऐप जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य यात्रियों को सुविधाजनक एवं सुगम डिजिटल रेल सेवाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

आज मालदा मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा जंगीपुर रोड, निमतिता, बड़हरवा, कहलगांव, पीरपैंती, भागलपुर, साहिबगंज, सुल्तानगंज एवं शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशनों पर रेलवन ऐप जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के दौरान यात्रियों को रेलवन ऐप के माध्यम से आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट बुकिंग, ट्रेन संबंधी जानकारी, पीएनआर स्थिति, यात्रा की योजना सहित विभिन्न रेलवे सेवाओं की जानकारी दी गई।

रेलवे अधिकारियों द्वारा यात्रियों को रेलवन ऐप डाउनलोड करने, पंजीकरण करने, विभिन्न सुविधाओं का उपयोग करने तथा डिजिटल माध्यम से रेलवे सेवाओं का लाभ उठाने का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी किया गया। यात्रियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें ऐप के उपयोग में आवश्यक सहायता प्रदान की गई।

इस जागरूकता अभियान को यात्रियों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। अनेक यात्रियों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपनाने में रुचि दिखाई तथा रेलवे सेवाओं को सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में इस पहल की सराहना की।

ऐसी यात्री-केंद्रित जागरूकता पहलों के माध्यम से मालदा मंडल डिजिटल परिवर्तन एवं प्रौद्योगिकी-सक्षम यात्री सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि अधिक से अधिक यात्री डिजिटल समाधानों को अपनाकर सुगम, सुविधाजनक एवं स्मार्ट रेल यात्रा का अनुभव प्राप्त कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!