Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
Indiaटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

साहिबगंज कॉलेज में कदाचार करते पकड़ा गया परीक्षार्थी निष्कासित

साहिबगंज कॉलेज में कदाचार करते पकड़ा गया परीक्षार्थी निष्कासित

साहिबगंज कॉलेज में कदाचार करते पकड़ा गया परीक्षार्थी निष्कासित

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा आयोजित यूजी सेमेस्टर-2 (सत्र 2025-29) की परीक्षा के दौरान साहिबगंज महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया।

 

जानकारी के अनुसार, समाजशास्त्र विषय की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी को कदाचारयुक्त सामग्री के साथ नकल करते हुए पकड़ा गया। परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल को गंभीरता से लेते हुए केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह के निर्देश पर संबंधित परीक्षार्थी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

 

परीक्षार्थी को यूजी सेमेस्टर-2 की शेष परीक्षाओं में शामिल होने से पूरी तरह रोकते हुए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। महाविद्यालय प्रशासन की इस कार्रवाई से परीक्षा में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने को लेकर कड़ा संदेश दिया गया है।

 

केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा के नियमों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा कदाचार को महाविद्यालय प्रशासन द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!