PC&PNDT जिला सलाहकार समिति की बैठक में अल्ट्रासाउंड केंद्रों के आवेदनों पर हुआ विचार-विमर्श

PC&PNDT जिला सलाहकार समिति की बैठक में अल्ट्रासाउंड केंद्रों के आवेदनों पर हुआ विचार-विमर्श
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। उपायुक्त श्री दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में बुधवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में PC&PNDT जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के समक्ष निर्धारित विभिन्न एजेंडों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में Prem Jyoti Community Hospital, बरमसिया, साहिबगंज द्वारा PC&PNDT अधिनियम के तहत अवधि विस्तार एवं डॉ. Bethaney Grace Neumann (M.S. Obs. & Gynae) के पंजीकरण के लिए दिए गए आवेदन पर जाँच समिति के प्रतिवेदन एवं अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। इसके बाद समिति द्वारा आवश्यक निर्णय लिया गया।

इसी क्रम में National Ultrasound & Clinic, उधवा बाजार के पंजीकरण आवेदन, Surya Super Speciality, साहिबगंज द्वारा IVF के लिए पंजीकृत अल्ट्रासाउंड मशीन बदलने संबंधी प्रस्ताव, Shifa Ultrasound, बरहेट के पंजीकरण आवेदन तथा Ruby Health Centre, राजमहल द्वारा चिकित्सक परिवर्तन के लिए प्राप्त आवेदन पर भी जाँच समिति के प्रतिवेदन के आधार पर विचार-विमर्श किया गया।
वहीं Nahid Ultrasound के औचक निरीक्षण के दौरान प्राप्त जाँच प्रतिवेदन के आलोक में संस्थान से मांगे गए स्पष्टीकरण के जवाब पर भी समिति ने चर्चा की। बैठक में जिले के विभिन्न अल्ट्रासाउंड केंद्रों में कार्यरत चिकित्सकों की शैक्षणिक योग्यता तथा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप अल्ट्रासाउंड करने की अनुमति से संबंधित विषयों की भी समीक्षा की गई।
उपायुक्त श्री दीपक कुमार दूबे ने PC&PNDT अधिनियम एवं निर्धारित नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पंजीकृत संस्थानों की नियमित निगरानी एवं निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, डॉ. मोहन मुर्मू, सहायक नोडल पदाधिकारी PC&PNDT, डॉ. आशुतोष कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ सदर अस्पताल, सुरेश निर्मल, समाजसेवी सहित समिति के अन्य सदस्य एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
