Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
Uncategorized

JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में 4 अगस्त को साहिबगंज में धरना देगा JLKM तीनपहाड़/साहिबगंज: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की ओर से मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को साहिबगंज जिला मुख्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को तीनपहाड़ स्थित श्रम कल्याण भवन, बाबूपुर के सभागार में एक आम बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री जयराम कुमार महतो के निर्देश तथा पत्रांक JLKM/CP/101/26 के आलोक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार महतो ने की। बैठक में JPSC एवं JSSC की परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ राज्य सरकार के विरोध में 4 अगस्त को जिला मुख्यालय साहिबगंज में होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश महतो, जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार ‘पंकज’, प्रीतम कुमार ‘पीयूष’, बरहेट विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी थॉमस सोरेन, राजमहल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मोतीलाल सरकार, जिला महासचिव नारायण महतो एवं शिव शंकर महतो, कोषाध्यक्ष विशु कर्मकार, जिला सचिव रविंद्र महतो, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पहाड़िया, प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश कुमार महतो, रितिक यादव, मो. जियाउल हक, सुनील कुमार मिश्रा, ज्ञानदेव मंडल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से 4 अगस्त को साहिबगंज जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की गई।

JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में 4 अगस्त को साहिबगंज में

JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में 4 अगस्त को साहिबगंज में धरना देगा JLKM

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

तीनपहाड़/साहिबगंज: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की ओर से मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को साहिबगंज जिला मुख्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को तीनपहाड़ स्थित श्रम कल्याण भवन, बाबूपुर के सभागार में एक आम बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक का आयोजन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री जयराम कुमार महतो के निर्देश तथा पत्रांक JLKM/CP/101/26 के आलोक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार महतो ने की।

बैठक में JPSC एवं JSSC की परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ राज्य सरकार के विरोध में 4 अगस्त को जिला मुख्यालय साहिबगंज में होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

 

बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश महतो, जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार ‘पंकज’, प्रीतम कुमार ‘पीयूष’, बरहेट विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी थॉमस सोरेन, राजमहल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मोतीलाल सरकार, जिला महासचिव नारायण महतो एवं शिव शंकर महतो, कोषाध्यक्ष विशु कर्मकार, जिला सचिव रविंद्र महतो, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पहाड़िया, प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश कुमार महतो, रितिक यादव, मो. जियाउल हक, सुनील कुमार मिश्रा, ज्ञानदेव मंडल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से 4 अगस्त को साहिबगंज जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!