नगर पंचायत कार्यालय में दिव्यांगों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण, दिव्यांगो की समस्या से अवगत हुए विधायक प्रतिनिधि
दिव्यांगों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण
नगर पंचायत कार्यालय में दिव्यांगों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण, दिव्यांगो की समस्या से अवगत हुए विधायक प्रतिनिधि
है
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
राजमहल नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को दिव्यांगजनों के लिए ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मो केताबुद्दीन शेख एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू ने नगर पंचायत क्षेत्र के चयनित दिव्यांग लाभुकों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण किया। ट्राइसाइकिल मिलने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने कहा कि इससे उनके दैनिक जीवन में आने वाली आवागमन की कठिनाइयों में काफी राहत मिलेगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष मो केताबुद्दीन शेख ने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्राइसाइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों के आत्मसम्मान, स्वतंत्र जीवन और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल ।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू ने कहा कि दिव्यांगजनों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए नगर पंचायत लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने लाभुकों से ट्राइसाइकिल का सही उपयोग करने तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को ट्राइसाइकिल सौंपने के बाद जनप्रतिनिधियों ने उनका हालचाल भी जाना और भविष्य में भी हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। लाभुकों ने ट्राइसाइकिल मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें बाजार, अस्पताल, बैंक तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में पहले की तुलना में काफी सुविधा होगी।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मो अब्दुल बारिक शेख मौजूद थे।
